Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आहर में डूबने वाली बच्चियों के आश्रितों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

Advertisement
Advertisement
Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा गांव में सरकारी स्कूल की 4 छात्राओं की आहर में डूबने से मौत हो गई. डूबने वाली सभी छात्राएं 6 से 8 साल के बीच की है. चारों छात्राओें की मौत मामले में पलामू डीसी ए. दोड्डे ने मुआवजा का ऐलान किया है. डीसी ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम बच्चियों की मौत काफी दर्दनाक घटना है. डीसी ने इस मामले में आपदा प्रबंधन विभाग को पीड़ित परिजनों को 4 - 4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही डीसी ने चैनपुर सीओ को घटना की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर देने का आदेश दिया है. साथ ही डीसी ने कहा कि संबंधित नीलांबर-पीतांबर स्कूल के संचालन के वैधता की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

नीलांबर-पीतांबर स्कूल में एलकेजी में पढ़ती थी चारों छात्राएं

जानकारी के अनुसार सभी बच्चियां स्कूल से शौच करने के लिए निकली थी. स्कूल के बगल में ही एक सरकारी आहर है. उसी आहर में चारों छात्राएं डूब गई. ये  छात्राएं नीलांबर पीतांबर स्कूल में एलकेजी में पढ़ती थीं. मृतकों में, आराधना कुमारी (8 वर्ष), छाया खाखा ( 6 वर्ष), सलमी कुमारी (6 वर्ष) और अर्चना कुमारी (7 वर्ष) शामिल है. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम

थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि हमें  बच्चियों के डूबने की सूचना आज सुबह मिली है. चारों बच्चियां कैसे डूबीं, इसका पता नहीं चल पाया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम है. बच्चियां स्कूल से  उस पुराने आहर तक कैसे पहुंचीं, इसका पता नहीं चल पाया है.

घटना स्थल पर पहुंचे कई अधिकारी और नेता

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के कई अधिकारी और नेता घटना स्थल पर पहुंचे. आसपास के लोगों से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली. कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया. बता दें कि एक सप्ताह पहले भी पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी थी. पलामू में स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही से लागातार इस तरह की घटना घट रही है. सभी बच्‍चे स्‍कूल के ड्रेस में थे और स्‍कूल के समय ही घटना घटी थी.

विधायक ने घटना पर जताया दुख

विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने मृतक बच्चियों के परिजनों से मुलाकात करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अपने स्तर से सभी परिजनों को सहयोग करूंगा. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से अविलंब सभी मृतक बच्चियां के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपए देने की भी मांग की है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-four-girl-students-died-due-to-drowning-in-dobha/">पलामू

: आहर में डूबने से चार छात्राओं की मौत, शवों को बाहर निकाला गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही