Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अपील, पांकीवासी बनाये रखे शांति

Palamu : जिले के पांकी में हुए विवाद के बाद विधि-व्यवस्था अब नियंत्रण में है. जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है. पुलिस के पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिले के उपायुक्त श्री दोड्डे,पुलिस महानिरीक्षक पलामू राजकुमार लकड़ा,पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने स्वयं स्थल पर कमान संभाल रखी है. इसे भी पढ़ें -Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

पुलिस के कई जवान घायल हो गये है

बता दें कि बुधवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई. इस घटना में लेस्लीगंज एसडीपीओ अलोक कुमार सहित पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं. दोनों पक्षों से भी कई लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है.वहीं पाकी विधायक शशिभूषण मेहता मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहीं फैलाएं

पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहीं फैलाएं. अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है. दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं. ताकि विवाद को खत्म कराया जा सके. इसे भी पढ़ें -कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-students-of-sacred-heart-school-did-an-educational-tour-of-koderma-court-complex/">कोडरमा

: सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कोडरमा न्यायालय परिसर का किया शैक्षणिक परिभ्रमण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही