Search

 
 
 

पलामू : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

 
सीएम चम्पाई सोरेन शनिवार,10 फरवरी को पहुंचेंगे पलामू, पाइपलाइन सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास Palamu: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 10 फरवरी को पलामू आएंगे. सीएम के दौरे को उपायुक्त शशि रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कार्यक्रम स्थल शिवाजी मैदान से हवाई अड्डा तक विधि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा. डीसी शशि रंजन ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपते हुए ईमानदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए, बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता समेत अन्य जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-arpit-made-world-record-of-wearing-most-t-shirts/">हजारीबाग

: सबसे अधिक टी-शर्ट पहनने का अर्पित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/09rc_m_63_09022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सीएम चम्पाई सोरेन सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास

सीएम सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे. यह प्रोजेक्ट 436 करोड़ रुपये का है. इस प्रोजेक्ट से पलामू के 11 प्रखंडों को सीधा फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत सोन नदी, कोयल नदी और औरंगा नदी से पानी लेकर पलामू के 13 विभिन्न जलाशयों को पानी से भरा जाएगा. इसके लिए तीन नदियों से पानी लिया जाएगा. देवरी में सोन नदी से पानी लिफ्ट कर छतरपुर क्षेत्र के बटारे, सुखनदिया, करमाकला विश्रामपुर धनकाई और ताली बांध में पानी भरा जाएगा. कोयल नदी से चैनपुर के कल्याणपुर तक पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाया जाएगा और टेमराई, बुटनडुबा और मेदिनीनगर के कई जलाशयों को भरा जाएगा. औरंगा नदी के पानी से मलय, कुन्देलवा, कचरवा, पनघटवा बांध को भरा जाएगा. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mass-fast-of-tribals-on-sunday-in-protest-against-the-arrest-of-hemant-soren/">गिरिडीह

: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासियों का सामूहिक उपवास रविवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही