Search

 
 
 

पलामू उपायुक्त ने की बैठक, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

 
Palamu: उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में अफसरों,कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान पुलिस लाइन स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों की ओर से निकाले जाने वाले झांकियों की रूपरेखा तैयार की गई. इस दौरान डीसी ने विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपा. इस दौरान मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा का विशेष रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. मौके पर सिविल सर्जन को पुलिस लाइन स्टेडियम में एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया. बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकालने का निर्णय लिया गया जो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं,राष्ट्रहित व जिला की कला संस्कृति पर आधारित रहेगा. इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. मौके पर कल्याण पदाधिकारी, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सदर अंचलाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता,जिला कृषि पदाधिकारी रेड क्रॉस के प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहे. 26 जनवरी के दिन जिले में सभी शराब की दुकानें, बार और मादक पदार्थ बेचने वाली दुकानें बंद रखने का डीसी ने आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 JAN।।चतराःTPC ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंका।।हजारीबाग के दो थानेदारों पर गिरी गाज।।बिहारः बैंक में 90 लाख की लूट।।अयोध्याः रामलला के दर्शन को उमड़े लाखों भक्त।।गुवाहाटीः राहुल की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, झड़प।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही