Search

 
 
 

पलामू उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

 
Palamu: शुक्रवार को पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार लगाया. इसमें शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों से से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. डीसी ने लोगों को समस्याएं सुनीं और ऑन स्पॉट समाधान कराया. इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न मामलों को लेकर कई बीडीओ-सीओ को किया फोन किया और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसे पढ़ें-तीस्ता">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-teesta-setalvad-says-high-court-to-pronounce-verdict-on-regular-bail/">तीस्ता

सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने  अंतरिम जमानत दी, कहा, रेगुलर बेल पर हाई कोर्ट फैसला सुनाये    
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/1-2.jpg"

alt="" width="1600" height="901" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/3-1.jpg"

alt="" width="1600" height="777" /> जनता दरबार में लेस्लीगंज से आयी संगीता देवी और जौत्री देवी ने उपायुक्त को बताया कि उन दोनों का राशन कार्ड पाटन में है, लेकिन वे दोनों लेस्लीगंज शिफ्ट कर गयी हैं. ऐसे में दोनों महिलाओं ने उपायुक्त से अपना राशन कार्ड पाटन से लेस्लीगंज ट्रांसफर करवाने का अनुरोध किया. इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने ऑन स्पॉट दोनों महिलाओं का कार्ड ट्रांसफर करवा दिया. जनता दरबार में उपायुक्त ने दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उसका निष्पादन किया. इसे भी पढ़ें-मोटर">https://lagatar.in/changes-in-the-rules-of-motor-vehicles-act-2019-driving-license-can-be-renewed-in-5-years/">मोटर

वाहन अधिनियम 2019 के नियमों मे बदलाव, ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल में करा सकेंगे रिन्यू़
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/4-1.jpg"

alt="" width="1600" height="777" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/5-1.jpg"

alt="" width="1600" height="777" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/6-1.jpg"

alt="" width="1600" height="777" /> तस्वीरों में- महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याएं सुनते उपायुक्त

उपायुक्त ने विभिन्न मामलों को लेकर कई बीडीओ-सीओ को किया फोन

जनता दरबार में आये विभिन्न फरियादियों के मामलों के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने विश्रामपुर बीडीओ, नावाबाजार सीओ, महिला थाना प्रभारी, सदर एसडीओ, चैनपुर अंचलाधिकारी, लेस्लीगंज अंचलाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन स्पॉट फोन कर मामलों का तेज गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-golf-ground-will-be-buzzing-from-dhanbad-international-trade-fair-from-15th-to-25th-september/">धनबाद

: 15 से 25 सितंबर तक धनबाद इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से गुलज़ार रहेगा गोल्फ ग्राउंड
जनता दरबार में विश्रामपुर के कौड़िया से आये पूर्व नक्सली कृष्णा सिंह खरवार ने उपायुक्त को बताया कि वो 2018 में ही आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर कर चुके हैं. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि फीस के अभाव में उनके बच्चों का नाम स्कूल से काट दिया गया है. इतना सुनते ही उपायुक्त ने संबंधित स्कूल के  प्रिंसिपल को फोन कर वापस स्कूल में दाखिला देने हेतु निर्देशित किया. साथ ही कल्याण पदाधिकारी को बुलाकर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उक्त नक्सली को ऋण का लाभ देने हेतु निर्देशित किया. जिससे कृष्ण सिंह खेरवार कुछ व्यवसाय कर सकें. साथ ही उपायुक्त ने उनको अपना निजी फोन नंबर देते हुए संपर्क में रहने की बात कही. साथ ही कहा कि भविष्य में किसी तरह की समस्या हो तो वह सीधे उनसे से संपर्क करें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही