Search

 
 
 

पलामू: उपायुक्त ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार, आवेदनों के निष्पादन के दिये निर्देश

 
Palamu: उपायुक्त शशि रंजन ने आज साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. लोगों ने भी अपनी समस्याओं एवं मांगों से उपायुक्त को अवगत कराया. इसमें चैनपुर से आये दिव्यांग बीरबल कुमार ने उपायुक्त से व्हीलचेयर हेतु आवेदन दिया. उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि वे बीरबल को व्हील चेयर दें ताकि उनके दिनचर्या के काम में आसानी हो सके. पंजरी कला विश्रामपुर से आए कामेश्वर दुबे ने बताया कि ब्रह्मोरिया मोड़ से रेहला भाया लालगढ़ रोड पथ निर्माण विभाग के द्वारा रोड बनाया जा रहा है. इसकी चौड़ाई 50 फीट है. उनके घर के पास 50 फीट से अधिक चौड़ी रोड है. इसके बावजूद उनकी जमीन को लेने की कोशिश की जा रही है. जनता दरबार में पहुंचे बैजनाथ प्रसाद ने राशन कार्ड में नाम सुधारने हेतु उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया. इसे भी देखें- पांकी प्रखण्ड के तेतराई ग्राम से पहुंचे सुरेंद्र मिस्त्री ने बताया कि सरकार द्वारा 1964 में पीने के पानी हेतु कुआं का निर्माण किया गया था. जागेश्वर मिस्त्री के द्वारा कुएं के पास मकान बनाने के कारण जलनिकासी में समस्या हो रही है. ऐस सभी आवेदनों पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निष्पादन का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-पलामू:">https://lagatar.in/palamu-under-construction-road-departments-negligence-incomplete-people-awaiting-compensation/17396/">पलामू:

निर्माणाधीन सड़क विभाग की लापरवाही से अधूरा, लोगों को मुआवजे का इंतजार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही