Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : उपायुक्त ने जनता दरबार का आयोजन किया, समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar ( Palamu) :   मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया. आज के जनता दरबार में 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुये जिसे उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज  कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-अपर">https://lagatar.in/hc-bans-action-to-seal-upper-market-shops/">अपर

बाजार की दुकानों को सील करने की कार्रवाई पर HC ने लगायी रोक

लोगों की समस्याओं को सुना

उपायुक्त शशि रंजन के कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना. उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें,ताकि जिला प्रशासन के प्रति उनका विश्वास बना रहे. जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले, वृद्घा पेंशन,जमीन से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया. उपायुक्त शशि रंजन ने टेलीफोन के माध्यम से अधिकारियों को तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि अगर आपकी समस्या दूर नहीं होती है तो इसकी सूचना तुरंत उचित माध्यम से मुझे दें . आपकी हर परेशानियों को दूर किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही