Search

 
 
 

पलामू : आदिम जनजाति बहुल गांव नावाडीह पहुंचे उपायुक्त

 
मतदाता सूची में जुड़े नामों का डीसी ने किया सत्यापन Medininagar:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन सोमवार को चैनपुर अंचल अंतर्गत आदमी जनजाति बहुल गांव नावाडीह पहुंचे. इस दौरान अहर्ता प्राप्त पीवीटीजी सदस्यों का मतदाता सूची में नाम जुड़ा है या नहीं इससे डीसी अवगत हुए. घर-घर जाकर मतदाता सूची के कार्यों का सत्यापन भी किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश योग्य लोगों का मतदाता सूची में नाम जुड़ गया है. कई लोग जो गांव से बाहर थे, वैसे लोगों का भी नाम जुड़ा हुआ पाया. आदिम जनजाति समूह की एक युवती जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी थी लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा था उसका ऑन स्पॉट वीएचए के माध्यम से फॉर्म 6 भरा गया. उपायुक्त शशि रंजन ने मौके पर उपस्थित बीडीओ को कई बच्चियों को सावित्री बाईफुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त प्रखंड कार्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर डीसी ने मौजूद लोगों से 20 फरवरी से आयोजित पेंशन शिविर में शामिल होने और अधिकाधिक योग्य लाभुकों को पेंशन से लाभान्वित करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/center-tried-to-disrupt-hemants-development-work-bhushan-tirkey/">हेमंत

के विकास कार्य को बाधित करने का प्रयास केंद्र ने किया : भूषण तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही