Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू उपायुक्त ने DMFT कार्यों की समीक्षा की और नावा बाजार प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

Palamu: उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने डीएमएफटी अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने बैठक में जिले के165 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराना, विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग का शौचालय एवं बाउंड्री निर्माण, बिश्रामपुर के लालगढ़ अवस्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और पंडित दीनदयाल स्मृति भवन का जीर्णोद्धार, शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, पूरनाडीह एवं कुंदरी वन प्रक्षेत्र में आग की घटनाओं पर रोकथाम हेतु आवश्यक उपकरण की व्यवस्था, मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत डाली रेलवे क्रॉसिंग, बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ एवं पंजरीकला रेलवे क्रॉसिंग पर एलएचएस का निर्माण, नीलांबर पीताम्बरपुर में सामेकित आजीविका पार्क का निर्माण, हुसैनाबाद प्रखंड के जिला परिषदीय दुकान के ऊपर 50 दुकानों का निर्माण, जिले के 16 प्रखंडों में दोना-पत्तल निर्माण इकाई का अधिष्ठापन, साहित्य समाज चौक के पास अतिरिक्त केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण और सोलर लाइट का निर्माण आदि से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की. इसे पढ़ें- अबतक">https://lagatar.in/nagar-temple-theft-scandal-has-not-been-revealed-yet-sanatanis-angry-will-meet-sp/">अबतक

नहीं हुआ नगर मंदिर चोरीकांड का खुलासा, सनातनियों में गुस्सा, एसपी से करेंगे मुलाकात
बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, डीएफओ, नजारत उप समाहर्ता शैलेश सिंह, सीएस, डीएसओ, डीआईओ सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे.

उपायुक्त ने नावा बाजार प्रखड-सह- अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने गुरुवार को नावाबाजार प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई निर्देश दिया. उन्होंने कर्मियों को भी पूरी जिम्मेवारी के साथ काम करने का निदेश दिया. औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सबसे पहले प्रंखड कार्यालय में पहुंचे. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना,पोट-हो खेल मैदान, लंबित आवास समेत अन्य बिंदुओं से संबंधित जानकारी दी और उसकी प्रगति से अवगत होते हुए कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-16-march-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।16 MAR।।जल्द शुरू होंगी नियुक्तियां।।बन्ना-सरयू में नोंकझोंक।।बढ़े आर्म्स एक्ट के मामले।।सेना का हेलीकॉक्टर क्रैश,पायलट लापता।।अडाणी मुद्दे पर डरे पीएम- राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दाखिल खारिज, आय प्रमाण प्रमाण पत्रों, आवासीय प्रमाण पत्रों से संबंधित ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों एवं निर्गत प्रमाण पत्रों की जानकारी ली, और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण एवं चौड़ीकरण को लेकर चल रहे कार्य प्रगति में तेजी लाने पर बल दिया. उन्होंने उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद अमीर हमजा एवं अंचलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव और प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही