Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बार-बार आश्वासन के बाद भी बीएड छात्रों को नही मिली छात्रवृत्ति, छात्रों ने घेरा डीसी ऑफिस

Advertisement
Advertisement
आइसा के नेतृत्व में छात्रों ने घेरा डीसी ऑफिस जब तक खाते में पैसा नही आ जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा आइसा ने किया हड़ताल का ऐलान Palamu : विभिन्न बीएड कॉलेजों के छात्रों ने छात्रवृति को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की नेतृत्व में समाहरणालय का घेराव किया. ज्ञात हो कि वर्ष 2022- 23 के छात्रों को सरकार द्वारा छात्रवृति नही मिली है. पिछले 16 सितंबर को पलामू उपायुक्त का घेराव किया था. तब 19 सितंबर तक पैसा डाल देने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक नही भेजा गया. इसे लेकर सोमवार को फिर आइसा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया. घंटों हंगामा के बाद सदर सीओ ने कहा कि अभी आवंटन नहीं है, जिस कारण छात्रवृति नही दी गई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-when-the-hearing-was-not-held-the-shopkeepers-started-leveling-the-road-themselves-with-shovels-and-shovels/">धनबाद

: नहीं हुई सुनवाई तो बेलचा फावड़ा लेकर खुद सड़क समतल करने लगे दुकानदार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_130_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पलामू के अधिकारी बेलगाम : त्रिलोकीनाथ

इधर बीएड कॉलेज के छात्र घनश्याम कुमार ने कहा कि एक ही कॉलेज के छात्र को अलग अलग तरीके से पैसा क्यों मिल रहा है. मौके पर आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि छात्रवृति हमारा हक है. सरकार जान बूझ कर हक मार रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पलामू के सभी अधिकारी बेलगाम हैं. जब हमलोग बात करने जाते है तो धमकाने वाले तरीके से बात करते हैं. छात्रवृति के अभाव में छात्रों का ड्रॉप आउट हो जाता है. कॉलेज प्रशासन लगातार फीस वसूली के लिए मानसिक तनाव दे रहा है. वैसे भी पलामू सुखाड़ के दौर से गुज़र रहा है. इस स्थिति में मोटा फीस वहन करना बहुत कठिन है. सरकार जान बूझ कर हायर एजुकेशन से वंचित रखना चाहती है. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-assistant-excise-commissioner-of-hazaribagh-suspended/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : हजारीबाग के सहायक उत्पाद आयुक्त सस्पेंड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_132_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

डीसी से दिया आश्वासन

वहीं आइसा के राज्य अध्यक्ष तरुण कुमार ने कहा कि पलामू उपायुक्त इतना लापरवाह हैं कि उनके कार्यालय गेट पर छात्र आए हैं तो वो बात भी नहीं करते हैं. ऊपर से इनका कल्याण विभाग का अधिकारी भी ढंग से बात तक नहीं करते हैं. पलामू में पूरा अफसरशाही चल रहा है. आइसा छात्रों के हक अधिकार के आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की घोषणा करती है. जब तक खाते में पैसा नही आ जाता तब तक हमलोग आंदोलन पर डटे रहेंगे. पलामू डीसी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराते हुए कहा कि इस मामले में कल्याण पदाधिकारी को बोला गया इस मामले की जांच कर जल्द ही आप लोगों का समस्या पूरा किया जाएगा. मौके आइसा राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, जिला सचिव गौतम दांगी, अध्यक्ष गुड्डू भुइयां, पीड़ित छात्र सुजीत, प्रमोद, कौशल, धीरज, उपेन्द्र, नीरज, प्रीति कुमारी, नीलम, सबिता, अनिमा, मनीषा,प्र मिला रानी, सलोनी कुमारी, कुमारी नेलिया, चंचला, जेबा, नीरज, प्रभात, बसंत, शैलेंद्र, देवकुमार, आकाश, अमन, शमशाद, शाहिद शेख समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही