Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः परीक्षा पास कराने का नहीं, मंजिल तक पहुंचाने का संस्थान है देवम इंस्टीट्यूट- अविनाश देव

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): बदलते समय के साथ अभिभावक बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर सफल होते देखना चाहते हैं. अच्छी शिक्षा के लिए वे बच्चों को दूर भेजकर लाखों का खर्च उठाना, आम लोगों के लिए मुश्लिक है. अच्छी शिक्षा का अभाव पलामू में हमेशा देखने को मिलता है. जिसे ध्यान में रखते हुए रेडमा काली मंदिर के पास बीएनटी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को मेडिकल, आईआईटी जेई फाउंडेशन (8th से 10th) सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के 11th और 12th के  बच्चों के लिए देवम कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया. पलामू जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों के समूह द्वारा संचालित देवम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का उद्घाटन किया गया. इस दौरान आए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, प्रधानाचार्य कुमार आदर्श देवम इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के संचालक आर एन सिंह, शैक्षणिक प्रमुख यूएस चौबे प्रवीण दुबे मनीष, उपदेशक रजनीकांत पांडे व अन्य सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. [caption id="attachment_837305" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-87.jpg"

alt="" width="1600" height="1064" /> उपस्थित लोगों को संबोधित करते अविनाश देव[/caption] इसे पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-deputy-commissioner-held-meeting-reviewed-preparations-for-republic-day-celebrations/">पलामू

उपायुक्त ने की बैठक, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा
मौके पर उपस्थित अविनाश देव ने कहा कि शिक्षा जीवन का अनमोल रतन हैं, इसके बिना जीवन अधूरा रह जाता है. शिक्षा के माध्यम से विकास का मार्ग खुलता है. आज के स्पर्धा के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है. जिसका अभाव पलामू में हमेशा से देखने को मिला है. पलामू में मेधावी छात्रों की कमी नहीं है लेकिन उनके अभिभावक अधिकतर किसान छोटे-मोटे व्यवसाय और मजदूर होते हैं जो कि अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा के लिए कहीं दूर शहर अच्छे संस्थानों में लाखों का फीस देकर शिक्षा दिलाने से असमर्थ रहते हैं. जिस कारण मजदूर और किसान का बेटा किसान ही बन के रह जाता है. लेकिन अब पलामू में भी जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा संचालित देवम् इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन का प्रयास है कि बहुत ही कम फीस में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा. वहीं संत मरियम विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में बच्चों के बेहतरी शिक्षा के लिए जहां ट्यूशन सेंटरों में अलग-अलग विषयों के लिए अभिभावकों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 JAN।।चतराःTPC ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंका।।हजारीबाग के दो थानेदारों पर गिरी गाज।।बिहारः बैंक में 90 लाख की लूट।।अयोध्याः रामलला के दर्शन को उमड़े लाखों भक्त।।गुवाहाटीः राहुल की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, झड़प।।समेत कई अहम खबरें।।
वहीं अब देवम इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में एक छत के नीचे बच्चों को सम्पूर्ण विषय की जानकारी मिल सकेगी. साथ ही इस कार्यक्रम में मौजूद इंस्टिट्यूट के संचालक आर.एन.सिंह ने कहा कि बड़े शहरों की तरह यहां व्यवस्था की गई है. दक्ष व योग्य शिक्षक तथा नई शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी कराया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे अर्थाभाव के कारण बाहर जाकर तैयारी नहीं कर सकते थे. साथ ही मौके पर मौजूद यू एस चौबे ने कहा कि हम सभी शिक्षकों का प्रयास है कि सभी विषय की तैयारी एक ही स्थान पर बहुत ही कम फिश में बेहतरीन शिक्षा दी जाएगी. इस कार्यक्रम में शिक्षक हजारों बच्चों के साथ-साथ पत्रकारगण भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही