Search

 
 
 

पलामूः श्रीरामचरितमानस महायज्ञ में राम विवाह की झांकी देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीराम जानकी मंदिर न्यास समिति के ट्रस्टी लव तिवारी ने बताया कि यह यज्ञ विगत 50 वर्षों से लगातार हर वर्ष होता आ रहा है. यज्ञ में वृंदावन धाम से पधारीं कथा वाचिका रश्मि मिश्रा के मुखारविंद से प्रतिदिन रात्रि 6 बजे से 10 बजे तक रामचरितमानस पाठ किया जा रहा है.
 

Medininagar : पलामू जिले के बारालोटा स्थित रामजानकी मंदिर में चल रहे श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. इस बार यज्ञ का आयोजन मंदिर के स्वर्ण जयंती पर किया जा रहा है. विद्वान पंडित श्रीराम कथा भी सुना रहे हैं. कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रीराम-सीता विवाह का प्रसंग सुनाया गया. भगवान श्रीराम व माता जानकी के विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए. कथा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही. 


श्रीराम जानकी मंदिर न्यास समिति के ट्रस्टी लव तिवारी ने बताया कि यह यज्ञ विगत 50 वर्षों से लगातार हर वर्ष होता आ रहा है. यज्ञ में वृंदावन धाम से पधारीं कथा वाचिका रश्मि मिश्रा के मुखारविंद से प्रतिदिन रात्रि 6 बजे से 10 बजे तक रामचरितमानस पाठ किया जा रहा है. मंदिर परिसर में भव्य राम दरबार सजाया गया है. यज्ञाचार्य दीपक पांडेय सभी अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं. आयोजन में समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव श्याम बिहारी तिवारी, कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सदस्य विद्या तिवारी, प्रेमचंद तिवारी, श्यामलाल तिवारी व प्रेमतोष पांडेय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही