Search

 
 
 

पलामूः DIG नौशाद आलम ने पदभार संभाला, नक्सलियों को दी चेतावनी

पलामू के डीआईजी नौशाद आलम ने पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पलामू प्रमंडल में हालत बदल रहे हैं.नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, हाल के दिनों में कई टॉप नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए है. डीआईजी ने कहा कि मुख्य धारा से भटके नक्सली सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण कर सरकार की योजनाओं का लाभ लें.
 

ग्रहण के बाद दिखे एक्शन में, नक्सलियों के खिलाफ दिया बड़ा बयान,कहां सरकार की योजना का लाभ लें नक्सली..

Sanjeet Yadav

Medininagar : पलामू के नए डीआईजी नौशाद आलम ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. पलामू एसपी रिस्मा रमेशन, एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद और शहर थाना प्रभारी देवबरत पोद्दार ने बुके देकर स्वागत किया.

डीआईजी नौशाद आलम ने पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पलामू प्रमंडल में हालत बदल रहे हैं.नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, हाल के दिनों में कई टॉप नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए है. डीआईजी ने कहा कि मुख्य धारा से भटके नक्सली सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण कर सरकार की योजनाओं का लाभ लें. ताकि समाज में अच्छे से जीवन व्यतीत कर सकें. पुलिस हमेशा मदद के लिए तैयार है.

डीआईजी ने यह भी संकेत दिया अब उनके पास लड़ाई लड़ने का रास्ता नहीं है. अगर नक्सली इसी रास्ते पर चलेंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी और वे मारे जाएंगे. डीआईजी ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में हमेशा तत्पर है. जो भी अपराध के दुनिया से जुड़े हुए हैं वह भी पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रहेंगे. इस दिशा में लगातार पुलिस की कार्रवाई हो रही है. कई अपराधी पकड़े भी गए हैं और जेल की हवा खा रहे हैं. डीआईजी ने कहा कि पुलिस पब्लिक के साथ अच्छे संबंध बनाकर कार्य करने का प्रयास करेगी. पुलिस के पदाधिकारी हो या जवान आम लोगों के साथ अच्छे संबंध रखकर उनके हित में कार्य करें. अगर किसी तरह का गलत व्यवहार करने की शिकायत मिलने पर जांच कर वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही