Search

 
 
 

पलामूः बंशीधर नगर पहुंचे DIG, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी व प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है.
 

Medininagar : पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल शुक्रवार को बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ व क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव पुलिसिंग की व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली. साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण व अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की.

 

डीआईजी ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी व प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है. पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना होगा.

 

डीआईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. बैठक में एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही