Search

Palamu : DC की पहल पर जर्जर स्कूल बना मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

Medininagar : उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की पहल पर अखौरी दिदरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सौंदर्यीकरण किया गया. पंडवा स्थित फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी ने जर्जर एवं बंद पड़े स्कूल भवन का सुदृढ़ीकरण कर उसे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया है. शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया.
 
पलामू जिला की खबरें

इस दौरान उन्होंने बच्चों को टीका लगाकर आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश कराया और कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए मिठाई, नमकीन, फल और चॉकलेट वितरित किए. कार्यक्रम में कंपनी के एडमिन अंशु वर्मा, सुपरवाइजर अर्पणा मिश्रा, आंगनबाड़ी सेविका करुणा निधि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे.

Uploaded Image

DSWO ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि यह भवन पहले जर्जर स्थिति में होने के कारण उपयोग में नहीं था. उपायुक्त की पहल पर कंपनी ने इसका सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कर इसे बच्चों के लिए आकर्षक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बदल दिया है. भवन में टाइल्स लगाए गए हैं और दीवारों पर अल्फाबेट, मात्राएं और शैक्षणिक चित्र बनाए गए हैं, जिससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने में सुविधा होगी.

उन्होंने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए पीआरओ अशोक मिश्रा एवं कंपनी के अधिकारियों का आभार जताया. साथ ही बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र में आरओ मशीन लगाने का सुझाव भी दिया. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की अपील की.

फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि कंपनी उपायुक्त की पहल पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सहयोग करती रही है और आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेगी. उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से बच्चों को ड्रेस भी उपलब्ध कराई गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही