Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : तैलिक समाज की बैठक में प्रमंडलस्तरीय कमिटी का विस्तार

Advertisement
Advertisement
Palamu :   पलामू जिले मेदिनीनगर स्थित होटल रमाडा में रविवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष रामदास साहु की अध्यक्षता में तैलिक समाज की बैठक हुई. इस बैठक में प्रमंडलस्तरीय कमिटी के विस्तार को लेकर चर्चा की गयी. कार्यक्रम से पहले केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन मनाया गया. इसके बाद रामदास साहु ने कार्यक्रम क संबोधित किया. उन्होंने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए और समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित होना पड़ेगा. संगठित होने के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/chandwas-new-co-jaishankar-pathak-took-charge/">चंदवा

: सीओ जयशंकर पाठक ने पदभार संभाला)

बैठक में प्रमंडलीय कमिटी का किया गया विस्तार 

रामदास साहु ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज प्रमंडलीय कमिटी का विस्तार किया जा रहा है. कमिटी का अध्यक्ष रामदास साहु, और उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता, शशिभूषण प्रसाद, धीरेंद्र साहु व उपेन्द्र प्रसाद को बनाया गया. सचिव मदन मोहन गुप्ता व संजय गुप्ता, महामंत्री अवध किशोर साहु, संगठन मंत्री राजा गुप्ताव विनय कु. गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय साहु, मीडिया प्रभारी गोविंद प्रसाद गुप्ता, कार्यालय मंत्री सुरेश साहु, महिला अध्यक्ष रूपवंती देवी, युवा अध्यक्ष दिनेश कु. गुप्ता और व्यवस्थापक मोहन साहु को चुना गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jail-court-cum-legal-awareness-camp-organized-2/">लातेहार

: जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

जिम्मेवारी का निर्वहन अच्छे से करने की अपील

कमिटी विस्तार के बाद रामदास साहु ने सभी सदस्यों से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन अच्छे से करने की अपील की. कहा कि तैलिक समाज प्रमंडल के तीनों जिला गढ़वा, लातेहार और पलामू में तैलिक समाज प्रमंडल को मजबूत बनाने के लिए प्रमंडल कमेटी का विस्तार किया गया है. जल्द ही तीनों जिला में जिला कमेटी के साथ बैठक प्रारंभ कर प्रखंड और पंचायत को मजबूत बनाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-criminal-arrested-near-railway-track-weapon-recovered/">चंदवा

: रेल ट्रैक के नजदीक से अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही