Search

पलामू :  महिला स्वयं समूह के किसानों के बीच ओल बीज का वितरण

Rajiv Kumar Nilamber Pitambarpur (Palamu) : उद्यान विकास योजना के अंतर्गत नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के 65 समूह की महिलाओं के बीच ओल  बीज का वितरण किया गया. ओल बीज का वितरण सोमवार को उद्यान मित्र आनंद कुमार सिंह ने मुरुवार में किया. जिसमें प्रखंड के चयनित गांव कमलपुर, बनुंआ, महरजा, कोईरी पतरा, बौराखाड़, ओरियाकला, रामसागर, महरजा, नौडीहा एवं फुलांग की महिला  किसान उपस्थित हुए थे. सभी महिलाओं को एक एक क्विंटल से अधिक ओल का बीज दिये गये. मौके पर उद्यान मित्र आनंद कुमार सिंह ने कहा कि ओल की खेती से किसानों को अच्छी आमदनी होगी. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/our-players-are-our-pride-they-should-get-all-opportunities-to-play-hemant-soren/">दुमका

: शहीद अमरजीत बलिहार स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें ले रहीं भाग किसानों के आय को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चल रही है. जिसमें उद्यान विभाग के द्वारा आज ओल का बीज वितरण किया गया. इसके पूर्व चयनित किसानों के बीच काफी संख्या में अमरूद के पौधों का वितरण किया गया था. बताया गया कि जल्द ही किसानों के बीच विभिन्न तरह की सब्जी के बीज का भी वितरण किया जाएगा. उनके बताया कि जिला उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार एवं प्रधान सहायक अली जी की पौधे तथा बीज वितरण में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. मौके पर अनीता देवी, देवंती देवी, मीना देवी, प्रमिला देवी, नीलम देवी, सुनैना देवी, सोनी देवी समेत अन्य कई महिलाएं उपस्थित थी.   [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//