Search

 
 
 

पलामू : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयार, शनिवार को होगा ऐलान

 
Sanjeet Yadav Palamu : चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कल यानी शनिवार को दोपहर तीन बजे कर सकता है. चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैयार है. अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. एक तरफ जहां जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का काम पूरा कर लिया है वहीं पलामू पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. निर्वाचन आयोग के ऐलान के बाद जिला प्रशासन चुनाव संपन्न कराने में जुट जायेगा. इसे भी पढ़ें-राजनाथ">https://lagatar.in/slogans-of-sunil-singh-go-back-useless-mps-are-not-wanted-in-rajnath-singhs-meeting/">राजनाथ

सिंह की सभा में लगे सुनील सिंह वापस जाओ, निकम्मा सांसद नहीं चाहिए के नारे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2-iii-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : शशि रंजन

चुनावी तैयारियों पर पलामू के डीसी शशि रंजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देश के अनुरूप हमने पूरी तैयारी कर ली है. सिक्योरिटी पॉइंट को देखते हुए इंटर चेक पोस्ट, जिला चेक पोस्ट और फॉरेस्ट चेक पोस्ट में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई हैं चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिए गये हैं. उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर महिला और युवा मतदाताओ को जोड़ा गया है. लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़ -चढ़कर हिस्सा लें, इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drm-inspected-kumardhubi-station-expressed-displeasure-over-slow-development/">धनबाद

: डीआरएम ने कुमारधुबी स्टेशन का किया निरीक्षण, धीमे विकास पर जताई नाराजगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम : रिष्मा रमेशन

वही पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि जिले से लगने वाली सभी 8 चेकपोस्ट बनाकर मुस्तैदी के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है. हरिहरगंज और हुसैनाबाद के इंटरचेक पोस्ट पर पुलिस तैनाती कर दी गई है जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही हैं. पुलिस ने 400 लीटर स्प्रिट भी बरामद किया हैं. पलामू पुलिस हुसैनाबाद, हरिहरगंज और नौडीहा बाजार के इलाके में छापेमारी अभियान भी चला रही है ताकि अवैध कारोबार को रोका जाए. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र कें में कितनी सुविधा है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है. चुनाव में मतदाता को किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो, इसके इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने बताया कि नक्सली क्षेत्र और सेंसिटिव मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ, आईआरबी और जैप के जवानों की तैनाती की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही