Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक, 21 मामलों में राशि भुगतान की मिली स्वीकृति

Palamu : पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक की गई. बैठक में अधिनियम के तहत मामलों की चर्चा हुई. इसमें 21 मामलों के लिए राशि भुगतान की स्वीकृति दी गयी. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांड एवं पुलिस प्रशासन की अनुशंसा प्राप्त मामलों को बैठक में रखा गया. जिसमें राशि भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए पीड़ितों के बीच भुगतान करने का निर्णय लिया गया. जिन 21 मामलों में राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई, उसमें जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने, मारपीट करने एवं गाली-गलौज करने आदि से संबंधित है. इससे संबंधित जिले के विभिन्न थानों में कांड दर्ज कर जांच की गयी थी. जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू ने बताया कि 21 पीड़ित/पीड़िताओं के बीच 6 लाख रुपये की राशि भुगतान की स्वीकृति मिली है. स्वीकृत राशि का वितरण लाभुकों के बीच शीघ्र किया जाएगा. बैठक में डीसी ए दोड्डे के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, पांकी एसडीपीओ सुरजीत कुमार सिंह, हुसैनाबाद व छतरपुर विधायक के प्रतिनिधि, चतरा सांसद प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/threat-to-life-from-ex-minister-yogendra-saav-to-chief-accused-of-threatening-yogendra-said-chief-is-broker-of-company-allegations-baseless/">मुखिया

को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, धमकाने का आरोप लगाया, योगेंद्र बोले- मुखिया कंपनी का दलाल, आरोप बेबुनियाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही