Search

 
 
 

पलामू: सेंटर फॉर आरटीआई के जिला अध्यक्ष को मारी गोली, घायल

 
Medininagar: सेंटर फॉर आरटीआई के गढ़वा जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद को गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है. चिनिया के तहले में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना में योगेंद्र प्रसाद बुरी तरह से जख्मी हो गए. अपराधियों ने उनके पीठ और गर्दन में गोली मारी. योगेंद्र प्रसाद की पत्नी बीडीसी प्रमुख हैं. योगेंद्र एक आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता हैं. योगेंद्र अपने पंचायत में कई बड़े भ्रस्टाचार का खुलासा कर चुके हैं. कई बड़े मामलो में आरटीआई लगा कर मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं. योगेंद्र पर जानलेवा हमला के पीछे भ्रष्टाचार को उजागर करने का एक कारण भी माना जा रहा है. इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में इनके भाई पर जानलेवा हमला हो चुका है. सेंटर फॉर आरटीआई के अध्यक्ष पंकज यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. साथ ही अपराधियों तथा षड्यंत्रकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पंकज यादव इस मामले में जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे . इसे भी पढ़ें – मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-attack-accused-tahawwur-ranas-gamble-fails-no-ban-on-extradition-to-india-petition-rejected-in-us-supreme-court/">मुंबई

हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का दांव फेल, भारत प्रत्यर्पण पर रोक नहीं, याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में खारिज
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही