Search

 
 
 

पलामू : जिला अध्यक्ष ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी को बुके देकर किया स्वागत

 
Palamu :  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और जलेसर महतो उपस्थित रहे. बिट्टू पाठक ने बताया कि गुलाम अहमद मीर ने सभी जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक टिप्स दिये.  उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ कमेटी मजबूत करने और पंचायत गांव स्तर तक संगठन का कार्य करने का निर्देश दिया. प्रभारी ने पलामू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किये गये कार्य की समीक्षा की. कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों को कांग्रेस का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताने का काम करेगा. इन 10 सालों में केंद्र सरकार ने एक भी जनकल्याण योजना नहीं लाया. ऐसे में देश का हर वर्ग केंद्र की सरकार से त्राहिमाम कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही