Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  जिला कल्याण विभाग ने पीड़ितों के परिजनों को दिया मुआवजा

Palamu :  दुष्कर्म सहित अन्य पीड़ितों के परिजनों को जिला कल्याण विभाग ने चेक के माध्यम से 11 लाख का मुआवजा दिया है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दलित नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कल्याण विभाग ने पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवजा दिया. वहीं पाटन थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ हुए अत्याचार मामले में भी पीड़ित परिवार को एक लाख की मुआवजा राशि दी गयी. इसके अलावा अन्य पीड़ितों के परिजनों को भी मुआवजा दिया गया. (पढ़ें, बिपरजॉय">https://lagatar.in/sirens-sounded-before-biparjoys-knock-heavy-rain-with-strong-winds-in-dwarka-and-mandwa-high-alert-issued-in-8-districts/">बिपरजॉय

 की दस्तक से पहले सायरन बजा, द्वारका-मांडवी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी)

जिला स्तरीय समिति की बैठक में मुआवजा राशि देने की स्वीकृति मिली

जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू ने बताया कि एसटी-एससी एक्ट के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की गयी. बैठक में पीड़ित के परिजनों को राशि देने के लिए स्वीकृति मिली. जिसमें अलग-अलग मामले में पीड़ितों को 19 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दी गयी. इसमें से एक हुसैनाबाद में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता को 8 लाख मुआवजा देने का प्रधान है. जिसमें अभी 50% यानी 4 लाख रूपये की राशि ही परिजनों को दी गयी है. उन्होंने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र में लड़की के साथ अत्याचार मामले में भी पीड़िता को 1 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति दी गयी. वहीं अन्य कई मामलों में परिजनों को मुआवजा राशि दी गयी. इसे भी पढ़ें : वृक्षों">https://lagatar.in/save-trees-from-cutting-and-plant-more-and-more-saplings-girinath-singh/">वृक्षों

को कटने से बचायें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें : गिरिनाथ सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही