Search

 
 
 

पलामू : मुहर्रम में डीजे और सौहार्द बिगाड़ने वाले गाने नहीं बजेंगे, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई : डीसी

 
Medininagar : जिला दंडाधिकारी सह डीसी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में बुधवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक स्थानीय टाउन हॉल में की गई. बैठक में डीसी श्री दोड्डे ने कहा कि सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर सांप्रदायिक मिशाल पेश करने की परंपरा कायम की है. मुहर्रम पर्व आपसी एकता और भाईचारा का प्रतीक है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार डीजे, सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ गाने पर मनाही की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जिले के सभी मस्जिदों एवं इमामबाड़ों पर शांतिपूर्ण रूप से इबादत करें. उन्होंने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पलामू जिले में त्योहारों को भाईचारगी के साथ मनाने की परंपरा चली आ रही है, इसे कायम रखने में सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है.

मनचलों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया की गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर : एसपी 

वहीं बैठक में एसपी चंदन सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने की बात कही. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही. उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता हो और वो आपके संज्ञान में आता है तो तुरंत उस पोस्ट को पुलिस से साझा करें.उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक पोस्ट को फॉरवर्ड या शेयर करता पाया गया तो वैसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपरोक्त के अलावा सहायक समाहर्ता, तीनों एसडीओ, सभी बीडीओ, सीओ, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़े के सदस्य और वॉलंटियर्स उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-one-youth-killed-three-injured-after-being-hit-by-a-speeding-bike/">साहिबगंज

: तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही