Search

 
 
 

पलामू : ईंट भट्ठा का डीएमओ ने किया निरीक्षण

 

नियम के तहत भट्ठा को संचालित करने का दिया निर्देश

Medininagar : पलामू डीसी शशि रंजन के निर्देश पर अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी आनदं कुमार पाटन पहुंचे एवं थाना क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएमओ श्री कुमार ने ईंट भट्ठा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ईंट भट्ठा का संचालन सरकार द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार ही करें. उन्होंने कहा कि नियम के तहत संचालित नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी. डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि पाटन के सिक्की कला में संचालित आईएमडी ब्रिक्स, बररौता के मेसर्स ओएम ब्रिक्स, बररौता के जेपीटी ब्रिक्स, अजय कुमार सिंह के ईंट भट्ठा ,भरदुल सिंह के ईंट भट्ठा, बरसौता के ईंट भट्ठा एवं विजय सिंह के ईंट भट्ठा का निरीक्षण किया. इस दौरान भट्ठा में पक्का ईंट एवं कच्चे ईंट को देखा और प्रदूषण समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारिकी से जांच कर भट्ठा संचालकों को नियम के तहत ईंट भट्ठा संचालन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairams-party-announced-candidates-from-ranchi-dumka-and-dhanbad/">जयराम

की पार्टी ने रांची, दुमका और धनबाद से उम्मीदवारों का किया एलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही