Search

 
 
 

पलामू : चैनपुर में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठा में डीएमओ की छापेमारी

 
  • कच्चा 70 हजार व 30 पक्का हजार ईंट जब्त
  • केडी ब्रिक्स के संचालक बब्लू दुबे कर दर्ज करवायी प्राथमिकी
  • एमओ ने सेमरा में भी किया भट्टा का निरीक्षण
  • अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर निरंतर होगी कार्रवाई : डीएमओ
Medininagar : डीएमओ आनंद कुमार लगातार जिले भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भडारण को लेकर निरीक्षण व कार्रवाई कर रहे हैं. इसी कड़ी में डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को चैनपुर पहुंचे एवं थाना क्षेत्र के चेराबार में संचालित अवैध ईंट भट्टा पर कार्रवाई की. इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से बनाए जा रहे ईंट भट्ठा से 70 हजार कच्चा एवं 30 हजार पक्का ईंट जब्त किया. साथ ही केडी ब्रिक्स के संचालक बबलू दुबे पर प्राथमिकी दर्ज करवायी. इस दौरान उन्होंने अवैध कार्य में जुड़े लोगों को चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी चैनपुर के चेराबार में छापेमारी के दौरान केडी बिक्स के द्वारा अवैध तरीके से अवैध ईंट भट्ठा संचालित करते पकड़ा गया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी.  साथ ही 3 लाख कच्चा एवं 4 लाख पक्का ईंट जब्त किया गया था.

डीएमओ ने सेमरा में ईंट भट्ठा का किया निरीक्षण

अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर चैनपुर पहुंचे जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने थाना क्षेत्र के सेमरा समेत अन्य गांव में संचालित ईंट भट्ठा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संचालक मनोज साव, ईंट भट्ठा ग्राम लोहरसनी, संचालक जुनाब अंसारी, ईंट भट्ठा कुदाग कला एवं संचालक मो. फातिम हुसैन, ग्राम पंडवा में संचालित ईंट भट्ठा का निरीक्षण किया. डीएमओ ने संचालकों को चेतावानी दी कि भट्ठे का संचालन नियमानुसार करें एवं ससमय विभाग में राजस्व की राशि जमा करवाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से कार्य कानूनन अपराध है एवं इस कार्य में संलिप्त पाये जाने पर निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/mother-of-two-children-had-accused-hazaribagh-youth-of-sexual-exploitation-sc-granted-anticipatory-bail/">दो

बच्चों की मां ने हजारीबाग के युवक पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, SC ने दी अग्रिम जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही