Search

 
 
 

पलामू : अवैध बालू खनन को लेकर डीएमओ ने की छापेमारी, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त

 
भूमि मालिक समेत अज्ञात अवैध बालू कारोबारी, वाहन मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज 15 अक्टूबर तक नदी से बालू उठाव कानूनन अपराध : डीएमओ Palamu : अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने गुरुवार को कार्रवाई की. डीएमओ ने सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के समीप अलग-अलग स्थलों पर रखे गए 30 हजार सीएफटी अवैध बालू को जब्त किया. इस मामले में बालू रखे स्थल के भूमि मालिक समेत अज्ञात अवैध बालू जमाकर्ता, वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी. साथ ही चिन्हित करते हुए सभी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

डीएमओ आनंद कुमार को सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के समीप अवैध रूप से बालू भंडारित की सूचना मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएमओ ने सदर थानेदार गौतम कुमार के साथ गुरुवार को 10ः15 बजे छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौजा सिंगरा खुर्द के अमानत नदी के समीप अलग-अलग दो स्थलों पर 15-15 हजार सीएफटी बालू भंडारित पाया गया. जिसके बाद जेम्स पोर्टल पर इसकी जांच की गई तो पता चला कि किसी के नाम पर निबंधन नहीं है. जिसके बाद अविलंब कार्रवाई करते हुए बालू को जब्त कर लिया गया एवं भूमि मालिक, अज्ञात बालू परिवहन में संलिप्त वाहन मालिक, चालक पर प्राथमिकी दर्ज करवाई. साथ ही संलिप्त सभी व्यक्त्यिों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.

15 अक्टूबर तक बालू खनन, भंडारण कानूनन अपराध : डीएमओ

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है. 15 अक्टूबर तक बालू खनन एवं भंडारित करना कानूनन अपराध है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बालू खनन करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-should-tell-under-which-planning-policy-26001-posts-will-be-appointed-bhanu-pratap-shahi/">सीएम

बताएं किस नियोजन नीति के तहत 26001 पदों पर होगी नियुक्ति- भानु प्रताप शाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही