Search

 
 
 

पलामू : डीएमओ ने की कार्रवाई, सीमावर्ती इलाके में संचालित क्रशर को किया सील

 
Medininagar : डीएमओ आंनद कुमार ने शनिवार को बिहार राज्य से सटे हरिहरगंज इलाके में अवैध रूप से संचालित क्रशर को सील कर दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य के गया जिले के डुमरिया निवासी विजय यादव, अनिल चंद्रवंशी, पारीख यादव, दिवाकर शर्मा, राकेश ठाकुर व जैधी खान हरिहरगंज के सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से क्रशर का संचालन कर रहे थे. इन सभी के द्वारा बिहार में अवैध चिप्स एवं बोल्डर की सप्लाई की जाती थी. उन्होंने अवैध खनन करने वालों को कार्रवाई के लिये तैयार रहने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही