Search

 
 
 

पलामू: शराबी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या

 
Medininagar: शराबी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी पंचायत के सिरहा गांव की है. मृतक की पहचान रंजीत कुमार यादव की पत्नी रिंकी देवी के रुप में हुई है. हत्या का आरोप रिंकी के पति रंजीत कुमार यादव पर लगा है. रंजीत की मां मानवती कुंवर ने बताया कि रात करीब नौ बजे रंजीत शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा. इसी बीच वह धारदार हथियार से पत्नी पर वार कर दिया. जिससे रिंकी जमीन पर गिर गई. जिसके बाद रंजीत अपने एक वर्षीय बेटे विशाल कुमार को लेकर फरार हो गया. जब आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि गंभीर हालत में रिंकी जमीन पर पड़ी हुई है. ग्रामीणों ने तुरंत ही उसे नजदीकी अस्पताल गढ़वा भेजा. जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रिंकी को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत की शादी दो वर्ष पूर्व पलामू के लठैया के निकट स्थित तरीपर गांव में हुई थी. कहा कि रंजीत नशा का आदी था. प्रत्येक दिन शराब के नशे में चूर रहता था. वहीं स्थानीय थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें – यौन">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-pastor-bajinder-sentenced-to-life-imprisonment-by-pocso-court-in-mohali/">यौन

उत्पीड़न केस : पादरी बजिंदर को आजीवन कारावास, मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही