Search

 
 
 

पलामू : नशे में धुत डीएसपी ने जवान पर ताना पिस्टल

 
Palamau :  बिहार में जब से शराबबंदी लागू हुई है तब से ही वहां के लोग शराब पीने झारखंड पहुंचते हैं. शराब का सेवन करने वालों में आम और खास सब तरह के लोग आते हैं. पलामू के शहरी इलाके में एक मामला सामने आया जहां बिहार मिलिट्री पुलिस के डीएसपी राय साहब शराब पीने होटल पहुंचे. शराब पीकर हंगामा करने लगे. सूचना के बाद झारखंड पुलिस के जवान होटल पहुंचे. पलिस ने हंगामा करने वाले डीएसपी को समझाने की कोशिश की तो नशे मे धुत डीएसपी ने जवान पर ही पिस्टल तान दी. इसके बाद उन्हें थाना लाया गया, बाद में पिस्टल वापस कर दी गई. बता दें कि डीएसपी राय साहब पुलिस सेवा में आने से पहले लातेहार के गारु इलाके में एक अन्य सरकारी विभाग में तैनात थे. 1989 में वे पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे. पलामू में डीएसपी की रिश्तेदारी भी है. होटल में 2 घंटे तक हंगामा होता रहा, उसके बाद थाने में भी हंगामा किया गया. वरीय पुलिस अधिकारियों ने डीएसपी को समझाया फिर मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-registered-by-the-police-the-bail-application-of-the-accused-has-been-approved/">जमशेदपुर

: यूनियन के विवाद में एक बहस का 75 लाख रुपए लेने वाले वकील को लगा रही टाटा मोटर्स [wpse_comments_tempate]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही