Search

पलामू: वैक्सीनेशन के पूर्व ड्राई रन प्रारंभ, उपायुक्त ने लिया तैयारी का जायजा

Palamu: वैक्सीनेशन को लेकर जिले में तैयारी शरु कर दी गई है. जिले में 11 स्थानों पर आज ड्राई रन किया गया. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर के अलावा जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन चलाया गया. कुछ स्थानों पर मामूली तकनीकी समस्याएं आईं, जिसे दूर कर दिया गया. उपायुक्त शशि रंजन खुद ड्राई रन की सभी कार्यो एवं गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे. उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीनेशन के पूर्व ड्राई रन के माध्यम से पूर्वाभ्यास कार्य पूर्ण कराया जा रहा है. छोटी-छोटी समस्याओं को दूर किया जा रहा है,  ताकि वैक्सीनेशन के  दौरान किसी तरह की समस्या न हो. ड्राई रन को लेकर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया था. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया था. जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम ने भी प्रखंडों में चल रहे ड्राई रन का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी चैनपुर व सदर प्रखंड का निरीक्षण किया. उन्होंने ड्राई रन को लेकर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का उचित मार्गदर्शन किया. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन एवं सदर अंचल अधीकारी रामनरेश सोनी ने सदर प्रखंड में  चल रहे ड्राई रन के कार्य का अवलोकन किया. डीआरसीएचओ डॉ. अनिल कुमार ने छतरपुर का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें-कोविड-19">https://lagatar.in/deputy-commissioner-takes-stock-of-preparations-for-kovid-19-vaccination-rvs-and-dvs-arrived/14672/">कोविड-19

वैक्सीनेशन की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, पहुंचे RVS एवं DVS

सफल रहा ड्राई रन

ड्राई रन के लिए सभी स्थानों पर 25-25 लाभुकों का चयन किया गया था. एईएफआई के मैनेजमेंट के प्रबंधन हेतु चिकित्सक एवं एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति की गई थी. ड्राई रन को सफल बनाने के लिए वेटिंग रूम, वेरीफिकेशन रूम, वैक्सीनेशन रूम एवं ऑब्जर्वेशन रूम बनाए गए थे. इन सभी जगहों पर व्यवस्था के अनुरूप लाभुकों का वेरिफिकेशन किया गया. उसके बाद वैक्सीनेशन कार्य का ड्राई रन किया गया. इसके बाद सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कर ड्राई रन के कार्यों की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें-NEW">https://lagatar.in/new-year-2021-kovid-fade-to-new-year-will-have-to-celebrate-with-guidelines/13901/">NEW

YEAR 2021: कोविड ने न्यू ईयर को कर दिया फीका, गाइडलाइंस के साथ करना होगा सेलिब्रेशन  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//