Search

 
 
 

पलामू : मुहर्रम इंतजामिया का चुनाव संपन्न, एनामूल और हसन नायब खलीफा चुने गये

 
Palamu: पलामू जिला के पांकी में मुहर्रम इंतजामिया कमिटी के चुनाव को लेकर प्रखंड के मुसलमानों की बैठक मुख्यालय में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता मरकजी कमिटी अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर अबुल हसन ने किया. जिसमें सर्वसम्मति से एनामूल आजाद को मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी का खलीफा व अब्दुल हसन को नायब खलीफा चुना गया. चुनाव के बाद क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने को लेकर चर्चा की गई. साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई.

ये रहे मौजूद

बैठक में नेहाल अंसारी, आफताब आलम, साजिद जेहान, तौकीर आलम, रामूज अंसारी, हैदर अंसारी, मो कासिम, हारुन रशीद सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-university-of-jharkhand-waiting-for-the-letter-from-the-government-after-that-inter-studies-will-be-done/">रांचीः

सरकार के लेटर के इंतजार में झारखंड के विश्वविद्यालय, इसके बाद होगी इंटर की पढ़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही