Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : एक वर्ष में बिजली विभाग ने की सात करोड़ रुपये से अधिक की वसूली दिसम्बर माह में एक

Advertisement
Advertisement
Hydernagar (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर, मोहम्मदगंज व हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में बिजली के अवैध कनेक्शन के साथ-साथ बकाया बिल जमा कराने को लेकर अनुमंडल सहायक अभियंता संजय कुमार और कनीय अभियंता प्रदीप सिंह के प्रयास से बिजली विभाग ने हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड से लगभग सात करोड़ से अधिक की वसूली कर सरकार के खोते में जमा कर रिकॉर्ड बनाया है. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद:">https://lagatar.in/hussainabad-jmm-leader-met-hemant-soren-handed-over-demand-letter/">हुसैनाबाद:

झामुमो नेता ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

जनवरी में 31 लोगों पर मामला दर्ज कर जुर्माना

इस संबंध में कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मात्र दिसम्बर माह में एक करोड़ 44 लाख छह हजार 273 रुपये की वसूली की गयी है. उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह के पूर्व लगभग छह करोड़ की वसूली हुई है. जिसमें प्रतिमाह लगभग 60 लाख की वसूली हुई है. उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शन संचालक के विरुद्ध भी एक अभियान के तहत छापेमारी की गयी, जिसमें दिसम्बर माह में 44  तथा 2022 के जनवरी माह में 31 लोगों पर मामला दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास तीन माह से अधिक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है उनके विरुद्ध विभाग कभी भी कार्रवाई नहीं कर सकता है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-30-liters-of-mahua-liquor-recovered-in-the-raid-of-the-excise-department-3/">देवघर

: उत्पाद विभाग की छापेमारी में 30 लीटर महुआ शराब बरामद

बिल भुगतान नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

उनका बिजली कनेक्शन भी बिना किसी जानकारी के काट दिया जायेगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुये कहा है कि बकायेदार अपना बिल का भुगतान समय पर करें. अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होना तय है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार माफी योजना के तहत लोगों को व्याज माफ कर बिजली का भुगतान कराया गया. जिसमें अभी भी कई वैसे लोग हैं जो नाजायज तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जिनके विरुद्ध कभी भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही