Search

 
 
 

पलामू: प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई

 
Medininagar: उंटारी रोड बीआरसी अंतर्गत जोगा पंचायत मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अश्रेष राम को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई. समारोह की अध्यक्षता इस विद्यालय के नए प्रभारी एचएम शशि शेखर पांडेय ने किया. वहीं भीतिहारा के शिक्षक लालमणि राम ने पूरे आयोजन का प्रभावी संचालन किया. उन्होंने कांडी के नैनाबार में जन्मे व रिटायर हुए एचएम राम अश्रेश राम का संक्षिप्त जीवन परिचय, उनकी वाणी की मधुरता, कुशल कार्यशैली आदि खूबियों के बखान किए. प्रारंभ में पूरे प्रखंड क्षेत्र से आए पचासों प्राइमरी से लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षक सहित बतौर मुख्य अतिथि मंचासीन मुखिया कमला देवी, समाजसेवी कृष्णा पाल, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव निशिकांत नीरव भरदुल पासवान, बृहस्पति चौबे, एमडीएम प्रभारी अनिमेष पाठक, जनार्दन सिंह,विनोद पाल, वरीय शिक्षक, मदन गोपाल राम, शिक्षक नेता संजय सिंह, अखिलेश सिंह, आशीष राणा, राजमोहन रजक, रामपुकार साव, नंदलाल चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, उदय मेहता, जगजीवन राम, दसरथ पाल, सीताराम पाल, मानदेव साव तथा पूर्व मुखिया नंदू चौधरी ने रिटायर हो रहे हेडमास्टर के मधुर सहयोगी की चर्चा कर उनके सामाजिक क्षेत्र में जीवनपर्यंत सक्रिय रहने की कामना की. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwals-reply-to-election-commission-7ppm-water-from-haryana-came-into-yamuna-file-fir-against-nayaab-saini/">केजरीवाल

का चुनाव आयोग को जवाब, हरियाणा से 7ppm का पानी यमुना में आया, नायाब सैनी पर करें FIR
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही