Search

 
 
 

पलामूः सात हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

रोजगार सेवक ने कूप निर्माण में राशि आवंटन करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. इसकी जानकारी लाभार्थी ने एसीबी को दी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में रिश्वत मांगने की बात साबित होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया. शुक्रवार को तय समय पर लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को रिश्वत की रकम सात हजार रुपये दिया, वैसे ही वहां पहले मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
 
LAGATAR NEWS

Palamu : एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू टीम ने शुक्रवार को एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. गिरफ्तार रोजगार सेवक का नाम जितेंद्र कुमार राम है. वह पलामू के नौडीहा प्रखंड में पदस्थापित थे. 

 

जानकारी के मुताबिक रोजगार सेवक ने कूप निर्माण में राशि आवंटन करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. इसकी जानकारी लाभार्थी ने एसीबी को दी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में रिश्वत मांगने की बात साबित होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया. शुक्रवार को तय समय पर लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को रिश्वत की रकम सात हजार रुपये दिया, वैसे ही वहां पहले मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

 

रोजगार सेवक को गिरफ्त में लेने के बाद एसीबी की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनका हाथ धुलवाया. हाथ का पानी रंगीन हो गया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पलामू लाया जा रहा है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही