Search

 
 
 

पलामू मुठभेड़ : TPC का दावा, जवानों की मौत उनकी गोली से नहीं, पुलिस के आपसी विवाद के कारण हुई

पलामू जिले के मनातू में हुई पुलिस-टीपीसी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के शहीद के बाद टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इस विज्ञप्ति में संगठन के सचिव रणविजय ने दावा किया है कि पुलिसकर्मियों की मौत टीपीसी की गोली से नहीं, बल्कि पुलिस के आपसी विवाद के कारण हुई है.
 

Ranchi/ Palamu : पलामू जिले के मनातू में हुई पुलिस-टीपीसी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के शहीद के बाद टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इस विज्ञप्ति में संगठन के सचिव रणविजय ने दावा किया है कि पुलिसकर्मियों की मौत टीपीसी की गोली से नहीं, बल्कि पुलिस के आपसी विवाद के कारण हुई है.

Uploaded Image

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिसकर्मियों की मौत पुलिस की आपसी दुश्मनी के चलते हुई है. टीपीसी ने कहा है कि एक पुलिसकर्मी ने अपने ही साथियों को करीब 20 फीट की दूरी से नौ गोलियां मारीं.

 

टीपीसी ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही गोलीबारी की जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी फिर से जांच करने की बात कही है. उनका मानना है कि इससे सच्चाई सामने आ जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.

Uploaded Image


मुठभेड़ के दौरान उनके साथी शशिकांत घटनास्थल से बहुत दूर थे

संगठन ने यह भी दावा किया है कि मुठभेड़ के दौरान उनके साथी शशिकांत घटनास्थल से बहुत दूर थे. जबकि जवान को 20 फीट की दूरी से गोली लगी है. वह भी 9 गोलियां मारी गई. बयान के मुताबिक शशिकांत के घर को सुबह 4.00 बजे से रात के 12 बजे तक झारखंड जगुआर के जवान घेर कर बैठी थी और रात में जिला पुलिस के जवान पहुंचते हैं, तब घटना हो जाती है. इन्हीं तर्कों के साथ टीपीसी ने इस घटना को एक साजिश बताते हुए कहा है कि इसमें पलामू के आईजी, एसपी और डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है.

 

टीपीसी ने अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वे संतन मेहता और सुनील राम के हत्यारों को बेनकाब करें. विज्ञप्ति में बताया गया है कि टीपीसी की लड़ाई झारखंड के आदिवासियों, गैर-आदिवासियों या पुलिस से नहीं है. उनका संघर्ष महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, जमींदारी और भ्रष्ट पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही