Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः भुइयां समाज के बच्चे-बच्चियों को बनाएंगे इंजीनियर- चंद्रवंशी

Palamu: विश्रामपुर प्रखंड के गुरी गांव में रविवार को माता शबरी मंदिर में भगवान श्री राम लक्ष्मण व माता शबरी की प्रतिमा स्थापित की गई. इसे लेकर बड़ी संख्या में शबरी समाज के लोगों ने पूजन कार्यक्रम करते हुए एक ऐतिहासिक दिन की शुरुआत की. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शबरी समाज के साहेब भुइयां व संचालन नावा बाजार पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुज राम व रामराज भुइयां ने संयुक्त रूप से किया. भगवान श्री राम, लक्ष्मण व माता शबरी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर गुरी गांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, पाटन-छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी सहित पार्टी, विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, नगर मंडल प्रतिनिधि राजन पांडेय, तोलरा मुखिया रोहित तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया. इसे पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-flag-march-on-holi-and-shab-e-barat-police-alert/">कोडरमा

: होली और शब-ए-बारात को लेकर फ्लैग मार्च, पुलिस चौकस
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि गुरी गांव के लोगों ने शबरी मंदिर बनाने की मांग की. जिसकी दिशा में आगे बढ़कर मंदिर का निर्माण कराते हुए शबरी माता सहित भगवान राम व लक्ष्मण की प्रतिमा लगवाई गई. समाज में व्याप्त अशिक्षा को जड़ से मिटाने की संकल्प लेते हुए एक साहसिक निर्णय लेते हुए कहा कि बच्चे ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करें. भुइयां समाज के वैसे बच्चे जो इंजीनियर व ओवरसियर बनना चाहते हैं. उन्हें आरसीआईटी में निशुल्क शिक्षा देते हुए उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा. समाज के लोगों से कहा कि आप जहां भी चाहे शबरी मंदिर का निर्माण की दिशा में पहल करें. निर्माण व मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में बढ़चढ़ कर सहयोग किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- प्रखंडों">https://lagatar.in/health-and-wellness-centers-are-already-present-in-the-blocks-yet-the-tender-was-taken-out/">प्रखंडों

में पहले से मौजूद हैं चकाचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, फिर भी निकाला टेंडर
पाटन छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि समाज की आराध्य देवी शबरी माता की प्रतिमा स्थापित कर स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने अनुकरणीय कार्य किया है. समाज के लोग इनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे. भुइयां समाज में अशिक्षा व पिछड़ापन एक बड़ी समस्या है. इसे दूर करने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा. कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को प्रत्येक दिन स्कूल भेजें. वहां शिक्षा के साथ सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाता है, उसका लाभ उठाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही