Search

 
 
 

पलामूः जेल मैनुअल का पालन कर बंदियों को सुविधाएं सुनिश्चित करें- डीसी

कारा के सामने वाली मुख्य दीवार को और ऊंचा किए जाने एवं दीवार पर कटीले तार लगाए जाने का निर्णय लिया गया.
 

केन्द्रीय कारा समिति की बैठक में दिया निर्देश

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में मेदिनीनगर केन्द्रीय 
कारा की सुरक्षा व संसाधनों को बेहतर करने पर विचार-विमर्श हुआ. डीसी ने केन्द्रीय कारा में जेल मैनुअल के अनुरूप सुरक्षात्मक उपायों, बंदियों के लिए मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच, पेयजल, शौचालय, फायर सेफ्टी, फस्ट एड किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने व मुलाकातियों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. बंदियों के जीवन में सुधार के लिए आवश्यक सुविधाएं बेहतर करने को कहा. 

कारा के सामने वाली मुख्य दीवार को और ऊंचा किए जाने एवं दीवार पर कटीले तार लगाए जाने का निर्णय लिया गया. वहीं पेयजलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों के संचालन के लिए निर्वाध विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता पर बल दिया गया. कारा में हॉस्पिटल भवन का एक सप्ताह में रिपेयर करने का निर्देश भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया. सिविल सर्जन ने कहा कि बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए कारा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है. बैठक में एसपी रिष्मा रमेशन, कारा के अधीक्षक भागीरथी कार्जी, जेलर आशीष कुमार, स्पेशल ब्रांच के डीएसपी दीपक कुमार, सिविल सर्जन अनिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही