Search

 
 
 

पलामू : छतरपुर में भाजपा की हार के बाद भी नेताओं के आत्मविश्वास में कमी नहीं- मनोज

 
Medininagar : विधानसभा चुनाव में छतरपुर सीट से भाजपा की हार के कारणों का पता लगाने के लिए पार्टी नेताओं ने रविवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में पूर्व सांसद मनोज कुमार सहित पार्टी के सभी स्थानीय पदाधिकारियों ने भाग लिया. चुनाव में हार के संबंध में सभी ने अपने-अपने विचार मुखर रूप से रखे. भाजपा के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता हमारे परिवार की तरह है. चुनाव में हार के बाद भी पार्टी नेताओं का आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है. हम अपने कर्तव्य पथ पर हमेशा अग्रसर रहेंगे और मजबूत रणनीति के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार के बाद भी हम क्षेत्र की जनता की सेवा उसी तन्मयता के साथ करते रहेंगे. यह भी पढ़ें : मोहन">https://lagatar.in/mohan-bhagwat-advised-to-have-three-children-pointed-towards-destruction-of-society/">मोहन

भागवत ने तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी…समाज के नष्ट होने की ओर इशारा किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही