Search

 
 
 

पलामू : परीक्षाएं स्थगित, कई ट्रेनों का परिचालन भी रहा रद्द

 
Medininagar:  अग्निपथ योजना के विरोध में आहूत भारत बंद को लेकर सरकार ने पहले ही सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया था. वहीं, जैक व एनपीयू ने भी सोमवार को होनेवाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इधर बंद को लेकर सीआईसी सेक्शन से गुजरनेवाली कई गाड़ियों को रद्द कर दिये जाने के कारण डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा. रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण यात्री काफी परेशान दिखे. दिनभर में लगभग एक घंटा लेट गोमो चोपन पैसेंजर, उसके बाद एकमात्र एक्सप्रेस गाड़ी जबलपुर से चलकर शक्तिपुंज एक्सप्रेस डालटनगंज स्टेशन पहुंची. अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे लेट चल रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस दो बजे आगे के लिये रवाना हुई. गोमो-चोपन पैसेंजर अपने निर्धारित समय से चार घंटा लेट चल रही थी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/corona-again-raised-concern-in-jharkhand-instructions-issued-masks-necessary-in-public-places/">झारखंड

में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, निर्देश जारी- सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क जरूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही