Palamu : कसियाडीह मध्य विद्यालय सतबरवा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया. यह मैच मानासोती तेजस्विनी क्लब और बकोरिया तेजस्विनी क्लब के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया. लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में मानासोती तेजस्विनी टीम ने बकोरिया तेजस्विनी को 1-0 से मात देकर मैच जीत ली. मैच खत्म होने के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-all-seven-accused-of-gang-rape-arrested/">साहिबगंज
: सामूहिक दुष्कर्म के सभी सात आरोपी गिरफ्तार)
मालिक के समर्थन में उतरा झारखंड JDU, कहा – शहीदों पर राजनीति कर रही मोदी सरकार [wpse_comments_template]
: सामूहिक दुष्कर्म के सभी सात आरोपी गिरफ्तार)
मेहनत करने से ही सफलता हासिल होगी संध्या रानी
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया. संध्या रानी ने कहा कि अपनी प्रतिभा को प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर दिखाने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है. मेहनत करने से ही सफलता हासिल की जा सकती है. मौके पर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक गनौरी विश्वकर्मा, कार्यक्रम पदाधिकारी राजू पाल, डीआरआईयू के साकेत कुमार, सतबरवा प्रखंड समन्वयक योगेंद्र सिंह सहित गांव के सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सत्यपाल">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-came-out-in-support-satyapal-malik-said-modi-government-doing-politics-on-martyrs/">सत्यपालमालिक के समर्थन में उतरा झारखंड JDU, कहा – शहीदों पर राजनीति कर रही मोदी सरकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment