Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कई सामान बरामद

Palamu :  जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर पंचायत के पारपहाड़ इलाके में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है. पुलिस और विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से चार सौ लीटर स्प्रीट, बोतल में पैक 241 लीटर शराब और शराब बनाने वाली मशीन बरामद किये हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसपर उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा की नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की. (पढ़ें, “अल्लाह">https://lagatar.in/uproar-over-arshad-madanis-statement-allah-and-om-ek/">“अल्लाह

और ओम एक” अरशद मदनी के बयान पर मचा बवाल)

शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी 

पुलिस के अनुसार, शराब तस्कर गोवा ब्रांड के नाम से शराब की पैकिंग बोतल में करते थे. सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण पिछले कई महीनों से यहां अवैध शराब बनाने और उसे बिहार भेजने का धंधा चल रहा था. यह शराब कम दर पर गरीबों के बीच बिक्री की जाती थी. हालांकि घटनास्थल से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उत्पाद विभाग की टीम ने इस कार्य मे संलिप्त शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/mp-sanjay-seth-attends-52nd-executive-conference-of-national-punjabi-federation/">राष्ट्रीय

पंजाबी महासंघ का 52वां कार्यकारिणी सम्मेलन, सासंद संजय सेठ हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही