Search

 
 
 

पलामू : लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें, साइबर अपराधियों पर रखें नजर- एसपी

 
क्राइम मीटिंग में थानेदारों को दिया निर्देश Medininagar : पलामू एपी रेष्मा रमेशन ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया. थानेदारों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने और साइबर अपराधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की. बैठक में सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.इस दौरान उन्होंने थानावार हत्या, लूट, डकैती, दहेज व साइबर अपराध के मामलों की समीक्षा की. बढ़ते साइबर क्राइम पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ने इसकी रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित करने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने को कहा. मादक पदार्थ तस्करी को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और जन-जागरूकता पर बल दिया. उन्होंने थानेदारों को महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने को कहा. सड़क निर्माण समेत अन्य कंस्ट्रक्शन वर्क वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dto-launched-investigation-operation-2-vehicles-seized/">पलामू

: डीटीओ ने चलाया जांच अभियान, 2 वाहन जब्त
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही