Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः निगम चुनाव को लेकर व्यय प्रेक्षक की उम्मीदवारों के साथ बैठक

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनावी व्यय रजिस्टर के साथ तय तिथियों को बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य होगा. चुनावी व्यय पंजी में खर्च की प्रविष्टि, खर्च की गणना, पेनल्टी सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को विस्तार से समझाया.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर व वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ व्यय प्रेक्षक सज्जन पांडेय ने बैठक की. उन्होंने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के पालन व चुनावी व्यय के प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

 

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनावी व्यय रजिस्टर के साथ तय तिथियों को बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य होगा. चुनावी व्यय पंजी में खर्च की प्रविष्टि, खर्च की गणना, पेनल्टी सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को विस्तार से समझाया. बैठक में यह भी बताया गया कि प्रचार-प्रसार में उपयोग किए जाने वाले बैनर और पोस्टर पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम अंकित करना अनिवार्य है.

 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय की जांच के लिए 11, 16 व 20 फरवरी को बैठक होगी. इन बैठकों में सभी उम्मीदवारों को स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से व्यय रजिस्टर, वाउचर व बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मेयर  पद के लिए उम्मीदवार अधिकतम 15 लाख रुपये व वार्ड पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपये से अधिक चुनावी खर्च नहीं कर सकते हैं. बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक जियाउल हक, नोडल पदाधिकारी अनुश्रवण कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही