Search

 
 
 

लालगढ़ स्टेशन पर होगा पलामू एक्सप्रेस का ठहराव : सांसद

 
Medininagar:  बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13347/13348) का लालगढ़, बिहार रेलवे स्टेशन पर ठहराव शीघ्र शुरू होगा. इस संबंध में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि उक्त ट्रेन का ठहराव लालगढ़ बिहार रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 के दौरान से ही बंद था. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए लालगढ़ की जनता द्वारा लगातार मांग की जा रही थी. सांसद ने बताया कि इस संबंध में मैंने ईसीआर के जीएम, डीआरएम धनबाद, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से पत्राचार कर व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग रखी थी. सांसद बीडी राम ने बताया कि उक्त ट्रेन के ठहराव को लेकर 16 फरवरी को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है तथा बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर और लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर पलामू एक्सप्रेस का विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा. बता दें कि इस ट्रेन के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से लगभग उस क्षेत्र के 25-30 गांवों के लोगों को प्रतिदिन जिला मुख्यालय डालटनगंज आने-जाने में एवं यात्रियों का आवागमन में सहूलियत होगी. सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पलामू संसदीय क्षेत्र की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें-कटिहारः">https://lagatar.in/katihar-three-brothers-and-sisters-burnt-to-death-father-critical/">कटिहारः

संदिग्ध स्थिति में जलकर तीन भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही