Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : उग्रवादियों ने थर्ड रेल लाइन टनल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, खड़ी बोलेरो में लगायी आग

 Palamu : जिले के पूर्व मध्य रेल के सोननगर- गढ़वा रोड रेल खंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप भीम चूल्हा टनल निर्माण स्थल पर उग्रवादियों ने उत्पात मचाया है. सोमवार की देर रात उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और हवाई फायरिंग की. साथ ही उग्रवादियों ने खड़ी बोलेरो को आग के हवाले कर दिया. अन्य गाड़ियों को भी जलाने का प्रयास किया गया. इसे भी पढ़ें - अक्टूबर">https://lagatar.in/siram-toli-mecon-flyover-work-to-be-completed-before-october-sunil-kumar-2/">अक्टूबर

से पहले पूरा हो सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का काम : सुनील कुमार

घटनास्थल पर टीएसपीसी के नाम से एक पर्चा बरामद किया गया

आशंका जतायी जा रही है कि इस घटना को टीएसपीसी दस्ते ने अंजाम दिया है. घटना की जानकारी कर्मियों ने मोहम्मदगंज थाना को दी. जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. अक्षय कुमार ने बताया कि घटना स्थल से टीएसपीसी के नाम से एक पर्चा बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर दहशत पैदा कर लेवी वसूल करने की नियत से आगजनी की गई है. पूर्व में भी कई बार निर्माण कंपनी के कर्मियों को निशाना बनाया गया है. बता दें कि भीम चूल्हा टनल का काम सुनसान जगह और पहाड़ के नीचे हो रहा है.इसका फायदा उठाकर दहशत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-25-percent-work-completed-in-6-months-ratu-road-elevated-corridor-started-taking-shape/">ग्राउंड

रिपोर्ट: 6 माह में 25 फीसदी काम पूरे, आकार लेने लगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही