Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  भंडार बालिका उच्च विद्यालय के सेवानिवृत पांच शिक्षकों को दी गयी विदायी

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : विश्रामपुर प्रखंड के भंडार बालिका उच्च विद्यालय के पांच शिक्षक तथा एक आदेशपाल मंगलवार को सेवानिवृत हो गए. सेवानिवृति के बाद विद्यालय प्रबंधन ने सभी को आज सम्मान पूर्वक विदाई दी. विदायी समारोह की अध्यक्षता प्रचार्य अमरेश दुबे व संचालन पूर्व मुखिया रामाश्रय पांडेय ने की. समारोह में सेवानिवृत्त हुये शिक्षक शम्भूनाथ दुबे,राजमणि मिश्रा,रवींद्रनाथ तिवारी,सतीशचंद्र पांडेय,विजय पांडेय तथा आदेशपाल श्यामसुंदर पांडेय को पहले शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और फिर उन्हें विदाई दी गयी. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-villagers-kept-waiting-all-day-the-lock-of-shivpur-panchayat-building-did-not-open/">गढ़वा

: दिन भर इंतजार करते रहे ग्रामीण, नहीं खुला शिवपुर पंचायत भवन का ताला वरीय समाजसेवी अशोक पांडेय ने कहा कि शिक्षा की ज्योति जगाने वाले शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते. विद्यालय के दायित्व से मुक्त हुये हैं. समाज तथा परिवार का दायित्व अभी निभाना है. प्रचार्य अमरेश दुबे ने कहा कि सेवानिवृत हुये सभी पांचों शिक्षक तथा आदेशपाल ने अपने कार्य काल के दौरान सराहनीय कार्य किया है. उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर नारायण पांडेय,रघुनाथ दुबे,धर्मेंद्र दुबे,विवेक गुप्ता,बिनोद प्रसाद,विजय कुमार, जितेंद्र दुबे सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही