Search

 
 
 

पलामू : सेवानिवृत एएसआई राजकुमार शर्मा को दी गई विदाई

 
उंटारी रोड थाना परिसर में हुआ विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन Palamu : जिले के उंटारी रोड थाना परिसर में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो व संचालन वेद प्रकाश शर्मा ने किया. समारोह में सेवानिवृत्त एएसआई राजकुमार शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई. सामारोह में पुलिस निरीक्षक प्रियंका आनंद, जिप सदस्य अरविंद कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. समारोह में पुलिस कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों ने सेवानिवृत हुए एएसआई राजकुमार शर्मा को पुष्प गुच्छ, व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. पुलिस निरीक्षक प्रियंका आनंद ने कही की योगदान, तबादला और सेवानिवृति एक सरकारी प्रक्रिया है. जिससे सरकारी सेवा में रहने वाले हर एक वयक्ति को गुजरना पड़ता है. थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो ने सेवानिवृत एएसआई राजकुमार शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा की. मौके पर पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व जिप सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, एएसआई मुन्नालाल जमुदा मुरमा खुर्द मुखिया रामबचन राम, सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण पाल, महेंद्र शर्मा, अगस्त तिवारी, पूर्व प्रमुख रामसेवक पासवान, डा योगी सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुशील ठाकर, महेंद्र नाथ शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भरदूल पासवान, रमेश चौधरी, सुनिल शर्मा, बसंत ठाकर, सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-child-karatekas-won-3-gold-medals-in-agra/">मेदिनीनगर

: बाल कराटेकारों ने आगरा में जीते 3 गोल्ड मेडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही