वहीं ट्रांसफर होने पर आईजी राजकुमार लकड़ा को भी विदाई दी गई जिला प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस सभागार में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन Palamu: सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चंद्र दास को जबकि स्थानांतरण पर पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा को विदाई दी गई. जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर शाम स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि निवर्तमान आयुक्त अपनी सेवा काल में लंबी यात्रा तय किया है. उनके कार्यकाल के अनुभव से सीखने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इनकी बातों से हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मिलता है. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. शशि रंजन ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद नया जीवन खुशहाल होगा. आयुक्त का सेवाकल स्वर्णिम रहा है. उन्होंने पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा के स्थानांतरण पर उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि इनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इसे भी पढ़ें-मतदान">https://lagatar.in/run-campaign-on-social-media-regarding-voting-dc/">मतदान
को लेकर सोशल मीडिया पर चलायें अभियान : डीसी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-02-at-16.53.06_b702e280-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें-हाथी">https://lagatar.in/government-should-find-permanent-solution-to-protect-elephants-mla/">हाथी
से बचाव के लिए स्थायी समाधान करे सरकार : विधायक
को लेकर सोशल मीडिया पर चलायें अभियान : डीसी
कमिश्नर के पद से सेवानिवृत होना गर्व की बात : शेखर जमुआर
गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने आयुक्त एवं निवर्तमान आईजी के कार्यों से प्रेरणा लेने की सलाह युवा पदाधिकारियों को दी. उन्होंने कहा कि काम के बदौलत पदाधिकारी ने अपनी पहचान बनायी और अमिट छाप छोड़ी है. आयुक्त के पद को सुशोभित करते हुए सेवानिवृत्ति होना गर्व का विषय है. उन्होंने निवर्तमान आयुक्त की जिंदगी में नई शुरुआत करने की हार्दिक बधाई दी. साथ ही पलामू प्रक्षेत्र के आईजी के कार्यों की तारीफ करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि निवर्तमान आईजी से तनाव मुक्त एवं ठंडे दिमाग से सोचने की शक्ति मिलती रही है. सरल स्वभाव ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. सब पदाधिकारियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.राजकुमार की पहचान ड्रीम आईजी के रूप में : रिष्मा रमेशन
पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने कहा कि पलामू प्रक्षेत्र के आईजी की पहचान ड्रीम आईजी के रूप में होती है. यह इनके सकारात्मक सोच, सरल व्यवहार, इमानदारी पूर्वक काम करने की चाहत और पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए काम लेने की बात काफी प्रेरित करता है. आईजी सर से पुलिस प्रशासन को बहुत कुछ सीखने को मिला और उम्मीद है कि आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा. पलामू में लंबे समय तक रहने के उपरांत स्थानांतरण हुआ है. इससे पलामू को ज्यादा उम्मीद बनती है. उन्होंने निवर्तमान आयुक्त के कार्यकाल से प्रेरणा लेने की बात कही.अधिकारी अपने कार्य से ख्याति प्राप्त करते हैं : दीपक पांडेय
गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने निवर्तमान आयुक्त की सेवानिवृत्ति एवं पलामू प्रक्षेत्र के आईजी के स्थानांतरण पर उनके द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन एवं अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य अनुभव के बदौलत जो ख्याति प्राप्त की है, उससे हम सभी साथियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने आईजी के संबंध में कहा कि विकट से विकट परिस्थितियों में भी खुशी के साथ कार्य करते रहने और लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते रहने की सीख मिली है.alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें-हाथी">https://lagatar.in/government-should-find-permanent-solution-to-protect-elephants-mla/">हाथी
से बचाव के लिए स्थायी समाधान करे सरकार : विधायक
Leave a Comment