Search

 
 
 

पलामू : किसानों को मुआवजा मिले : कमलेश सिंह

 
  • आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से रबी फसल बर्बाद
  • हुसैनाबाद विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • क्षतिग्रस्त घरों के एवज में अबुआ आवास देने की मांग
Hussainabad (Palamu) : जिले के हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन दिनों की बारिश, ओलावृष्टि व आंधी से रबी फसलों को भारी क्षति हुई है. साथ ही कई गांव में कच्चे मकान गिर गए हैं. इस संबंध में हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा है कि आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से विधानसभा क्षेत्र के पांचों प्रखंडों में भारी क्षति हुई है. गेहूं, चना, सरसो के अलावा सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है. साथ ही कई कच्चे घरों के भी गिरने की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि वर्षा के अभाव में विधानसभा क्षेत्र में धान की फसल नहीं हो पाई थी. किसानों ने रबी फसलों पर उम्मीद लगाई थी, वह भी आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई. किसान पूरी तरह से टूट गए हैं. विधायक ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिख कर जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा अविलंब देने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि विभिन्न गांव में गिरे कच्चे मकान को चिह्नित कर उनके मालिकों को प्राथमिकता के आधार पर अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा है कि क्षतिग्रस्त घरों की जगह नए आवास नहीं बनें, तो प्रभावित गरीब परिवार के लोग खुले आकाश के नीचे रहने को बाध्य होंगे.

किसान ब्रिगेड ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के आर्थिक मुआवजे की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हुसैनाबाद : सूबे में हुई बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसान ब्रिगेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने हैदर नगर प्रखंड अध्यक्ष भोला पासवान, किसान ब्रिगेड कोर कमेटी सदस्य सह महुअरी पंसस बद्रीनारायण सिंह, खरगड़ा पंचायत के मुखिया पति सुरेन्द्र मेहता, अजय सिंह, सत्यनारायण यादव, सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्रीय किसान कमलेश सिंह व सुभाष कुमार शामिल थे. उक्त प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड क्षेत्र के चौकड़ी कुकही बिलासपुर सड़ैया व इमाम नगर बरेवा आदि पंचायतों का दौरा कर ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित किसानों से मिलकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी हैदर नगर को एक ज्ञापन सौंपते हुए नष्ट हुए फसलों का निरीक्षण कर प्रदेश सरकार से मुआवजा देने की मांग की है. प्रखंड अध्यक्ष भोला पासवान ने कहा कि किसान ब्रिगेड किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर रहती है. और उनके हर आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि संगठन के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हमारी टीम ने प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग का भ्रमण कर पीड़ित किसानों से मुलाकात किया है. सुखे का दंश झेल रहे किसानों ने रबी फसल से आस लगाई थी, लेकिन मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है. किसान बेहद हतास व निराश हैं. यदि तीन सप्ताह के भीतर उक्त मांगों पत्र पर कोई साकारात्मक पहल नहीं हुई तो किसान ब्रिगेड धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी.

गाजे-बाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/5-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पाटन (पलामू ) : पाटन प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को विभिन्न सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया. क्षेत्र भ्रमण के बाद स्थानीय नदी-तालाबों में प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया. इसमें किशनपुर देवी मंडप बॉयज संघ, जय भवानी संघ शिव मंदिर, न्यू स्टार क्लब किशनपुर समेत पाटन, नवा, जयपुर, किशनपुर आदि क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शांति व्यवस्था को लेकर किशनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज, जयपुर थाना प्रभारी संजय कुमार रजक, पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव दल-बल के साथ सक्रिय दिखे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही