Search

 
 
 

पलामूः युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस ने आरोपी पारसनाथ मेहता को पकड़ा. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पवन रात में उसके घर किसी लड़की से मिलने आया था. इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर पिटाई की. बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रैक्टर से बैट्री चोरी की अफवाह फैलाई गई.
 

Medininagar : पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव में युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चोरी के शक में युवक की पिटाई के बाद मौत को हत्या मानते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

ज्ञात हो कि शनिवार देर रात ग्रामीणों ने कोकरसा निवासी मनोज राम के पुत्र पवन कुमार को चोरी के संदेह में पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक के हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने की पुष्टि हुई. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

 

इस मामले में मृत पवन कुमार के पिता के बयान पर पड़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रैक्टर की बैट्री चोरी के प्रयास से जुड़ा बताया गया था,  लेकिन पुलिस अनुसंधान में कहानी बदल गई.

 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पारसनाथ मेहता को पकड़ा. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पवन रात में उसके घर किसी लड़की से मिलने आया था. इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर पिटाई की. बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रैक्टर से बैट्री चोरी की अफवाह फैलाई गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी उग्र हो गए और युवक की पिटाई कर दी.

 

इस मामले में पुलिस ने पारसनाथ मेहता व उसके पिता बीरेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो अखैन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही